बिश्रामपुर: रामनवमी पूजा समिति ने विश्रामपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खण्डेत को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया
विश्रामपुर रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खण्डेत से मिले। और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले पूजा समिति के सदस्यों ने रामनवमी व प्रवचन को लेकर कार्यपालक सोमा खण्डेत से नगर परिषद क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई,चलंत शौचालय,पानी व क्षतिग्रस्त नालियों पर पट्टियां डलवाने का आग्रह किया।