जगदलपुर: केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर प्रवास की तैयारियों का जायजा लिया वन मंत्री, सांसद और विधायक ने
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रविवार दोपहर 1 बजे इस तैयारी का नेतानार स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में नव संचालित शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा का वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव तथा सांसद महेश कश्यप ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।