बक्सर: रामरेखा घाट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने किया योग
Buxar, Buxar | Jun 21, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मियों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम साहिला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।