हुसैनाबाद: देवी धाम मंदिर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बाल विवाह रुकवाकर नाबालिग को भेजा CWC
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर में देवी धाम मंदिर में हो रहे बाल विवाह को प्रशासन और अग्रगति संस्था की तत्परता से रोक दिया गया। गुप्त सूचना मिलने पर जांच टीम विवाह स्थल पहुंची और जांच के दौरान लड़की को नाबालिग पाए जाने पर शादी तत्काल रुकवा दी गई। शुक्रवार दोपहर मामले में अग्रगति संस्था के प्रखंड समन्वयक चंदन मेहता, नीलम देवी और ममता देवी ने दोनों पक्षो