इटावा: साइबर फ्रॉड के जरिये पीड़ित के बैंक खाते से निकाले गये 1,96,740 रुपये में से साइबर सेल पुलिस ने 96,100 रुपये करवाये वापस
Etawah, Etawah | Mar 22, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के आराजी जादोपुर निवासी रतन सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया। कि 8 मार्च को साइबर फ्रॉड के जरिये खाते से 1,96,740 रुपये निकाल लिए गए थे। जिसके बाद हमने साइबर थाने पर लिखित शिकायत दर्ज करवाई, वहीं पुलिस ने बैंक के अधिकारियों से वार्ता कर, आज 22 मार्च को मेरे 96,100 रुपये वापस करवाये हैं।