सहावर: सहावर के स्टेशन रोड पर घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पूरा मामला सहावर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड का है। जहां रहने वाले 25 वर्षीय अजय पुत्र राजेंद्र का शव घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की आशंका जता रही है।