बक्सर: जिले के शहरी इलाकों के 500 घरों में जल्द पहुंचेगी पाइप से गैस: डीएम
Buxar, Buxar | Mar 31, 2026 जिले के शहरी इलाकों के 500 घरों में जल्द पाईप से पीएनजी गैस पहुंचाई जाएगी। इसको लेकर सरकार के द्वारा जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है। मंगलवार को दोपहर लगभग 1 बजे बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में इसको लेकर डीएम साहिला ने एलपीजी आपूर्ति से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। डीएम ने कहा कि हमारे यहां 500 पीएनजी की कनेक्शन पेंडिंग है।