गुन्नौर: गांव सेमरी के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन बाइक सवार हुए घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा चाऊपुर डांडा लिंक मार्ग पर गांव सेमरी के समीप रविवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव डुप्टा खुर्द निवासी दिनेश चंद्रपाल हरीनिवास घायल हो गए। राजगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया।