भोगनीपुर: मावर के निकट मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार, एक साथी फरार
भोगनीपुर के मावर के निकट से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामिया बदमाश थाना गंगाघाट उन्नाव के गंगाघाट 16 बीघा निवासी सुल्तान आलम को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। बदमाश के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा, एक बाइक, नकदी व जेवरात मिले। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी दी है।