रुद्रप्रयाग के जिला आपदा परिचालन केंद्र में राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आपदा पीड़ितों को राहत, पुनर्वास और मुफ्त कानूनी सहायता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें आपदा प्रबंधन, मुआवजा और निगरानी की विस्तृत जानकारी दी गई।