गौ संरक्षण को लेकर देशव्यापी स्तर पर चल रहे 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' ने सोमवार को रुद्रप्रयाग से नया पड़ाव हासिल किया। अभियान के दूसरे चरण के तहत 75 हजार से अधिक गौ सेवकों के हस्ताक्षरों से युक्त तीन हजार पन्नों का विशाल ज्ञापन जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा गया। ज्ञापन में गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने से लेकर देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना और प्रत्येक जिले में गौ ट्रॉमा सेंटर एवं गौ एंबुलेंस सेवा शुरू करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से उठाई गई हैं।