राघोगढ़: धरनावदा थाना पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Apr 26, 2026 राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिलाने वाले गिरोह के एक और सदस्य शुभम शर्मा निवासी अशोकनगर को 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने कहा, 22 अप्रैल को NH 46 पर थार गाड़ी में विकास पाटिल दिव्यांशु शर्मा शुभम साहू निवासी गुना को आईपीएल सट्टा खिलाते पकड़ा था। पूछताछ में गैंग का खुलासा हुआ है। अन्य की तलाश जारी है।