बक्सर: बक्सर विधायक ने चौसा प्रखंड कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया, निर्देश दिए
बक्सर सदर विधायक आनन्द मिश्र शुक्रवार को चौसा प्रखंड के विभिन्न विभागों और सार्वजनिक संस्थानों का व्यापक निरीक्षण करने लगभग 3:30 बजे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े कार्यों की वास्तविक स्थिति जानी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।आनन्द मिश्र ने सबसे पहले BDO एवं CO से मुलाकात कर जनता के कार्यों में हो रही देरी व परेशानियों पर चर्चा की।