CM सुक्खू ने बनीखेत हादसे से पर जताया दुख।
पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के समीप लाहड़ में एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के पाँच लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतजन की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक-संतप्त परिजन को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ एवं प्रार्थनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
ॐ शांति।
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू