भभुआ: देवहलिया के निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन पर करंट की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Sep 18, 2024 देवहलिया में बन रहा पंचायत सरकार भवन पर मजदूर को बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जो कटिहार जिला के बैजनाथपुर थाना अंतर्गत मद्रासा चौक निवासी शाहिद अली के 40 वर्षीय पुत्र मुबारक हुसैन बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे साथी मजदूरों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन में मोटर पंप से पानी निकाला जा रहा था। उसी दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।