बालोद: जिले के प्राथमिक शालाओं में बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Balod, Balod | Mar 21, 2026 आंगनबाड़ी केन्द्र से प्राथमिक शाला में बच्चों के सुगम ट्रांजिशन हेतु जिले के प्राथमिक शालाओं में बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बाल मैत्री कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के 04 से 06 वर्ष की आयु के बच्चों को प्राथमिक शाला के वातावरण से परिचित कराना और स्कूल के प्रति सहजता विकसित करना है।