धौलपुर: शंकरपुरा गांव के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली और टेम्पो के बीच हुई भीषण भिड़ंत, तीन लोगों की हुई मौत
सड़क किनारे टेंपो में सब्जी भर रहे ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मार दी, इस हादसे में टेंपो सवार तीन लोगो की मौत हो गई, तीनो मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। मृतक टेंपो चालक हर रोज सुबह सब्जी लेने जाता था। हादसे में दो दोस्तो की मौत हो गई दोनो दोस्त हर महीने कैला देवी के दर्शन करने जाते थे। शनिवार को भी दोनो दोस्त टेंपो से कैला देवी के दर्शन करने जा रहे थे।