बाह: जरार के पास ऑटो और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत जरार के पास एक ऑटो और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई, इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।