उधवा: उधवा प्रखंड सभागार में जनगणना को लेकर बीडीओ ने पर्यवेक्षकों के साथ की समीक्षा, दिए दिशा-निर्देश
उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी जयंत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जनगणना को लेकर पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा किया गया। इस दौरान बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी श्री तिवारी ने जनगणना से संबंधित समीक्षा करते हुए पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।