पीपलदा: अयाना पुलिस ने कस्बे में शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Oct 6, 2024 अयाना पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने पर आज 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने आज शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिले की अयाना पुलिस ने क़स्बे में शराब पीकर उत्पात मचाने पर पप्पू पुत्र गोरधन बंजारा व जगदीश पुत्र गोरधन बंजारा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 355 BNS मुकदमा दर्ज किया है।दोनो को कोर्ट से पाबंद करवाया गया है।