पैरामेडिकल छात्र असित यादव का आरोप है कि वार्ड ब्वॉय ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद असित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, और रात में प्राचार्य के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।