बेंगाबाद: मधुपुर उदनाबाद के प्रेमचंद टुडू खंडोली गांव के पास सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुपुर उदनाबाद निवासी प्रेमचंद टुडू खंडोली गांव के शियाडीह के पास सड़क हादसे में घायल हो गया। शनिवार को 9 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।दुर्घटना में ईसका पैर फ्रैक्चर हो गया है।बताया गया कि मोतीलाल टुडू का 22 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद टुडू मोतीलेदा स्थित एफसीआई गोदाम में लेबर के रूप में लोडिंग अनलोडिंग का काम करता है।