बेंगाबाद: गिरिडीह कॉलेज में महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित, नगर आयुक्त ने की शिरकत
गिरिडीह कॉलेज में न्याय , धर्म और लोकसेवा की प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती समारोह के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को 1 बजे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त प्रशांत लायक, विशिष्ट अतिथि कालेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे।