बेंगाबाद: भोजदाहा की 13 वर्षीय किशोरी शबनम परवीन ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भोजदाहा की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी शबनम परवीन ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। शनिवार को 10 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि समय रहते उसके घर वाले इसे सदर अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।