बेंगाबाद: गिरिडीह कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डीसी ऑफिस में उपायुक्त रामनिवास यादव से की मुलाकात
प्रोफेसर विनीता कुमारी के नेतृत्व में गुरुवार को 3 बजे गिरिडीह कालेज के छात्र छात्राओं की टीम डीसी ऑफिस पहुंची और उपायुक्त रामनिवास यादव से मुलाकात की। मौके पर विद्यार्थियों ने उपायुक्त का अभिनंदन किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने बी एड विभाग द्वारा आयोजित महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर एक दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम में इन्हें सादर आमंत्रित किया।