बेंगाबाद: उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी ऑफिस के कार्यालय प्रकोष्ठ में लगाया जनता दरबार
उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को 1 बजे डीसी ऑफिस कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया। आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए दर्जनों लोगों से उपायुक्त, रामनिवास यादव ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया।