मंझनपुर: टेंवा में सांसद और विधायक के परिवार पर भूमि कब्जाने का आरोप, महिला ने राज्य महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई
टेंवा निवासी पार्वती देवी ने राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजकर अपनी जमीन पर कथित कब्जे के प्रयास और परिवार को मिल रही धमकियों के संबंध में कार्रवाई की मांग की है शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति अलोपी राजपूत के नाम दर्ज भूमि पर जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से मिट्टी डलवाकर कब्जा करने का प्रयास किया गया है।