हरदोई: सुरसा क्षेत्र के मलिहामऊ गांव में भाजपा नेता धनंजय मिश्र के घर घुसे बदमाश,बेटे को बंधक बनाकर की लूट,सोते रहे पुलिसकर्मी
Hardoi, Hardoi | Aug 7, 2024 सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ गांव में भाजपा नेता धनंजय मिश्रा के यहां बीती रात दीवार फांदकर घुसे असलाहधारी बदमाशों ने भाजपा नेता के नाबालिग बेटे को बंधक बनाकर लाखों के जेवर व नकदी को समेटकर फरार हो गए। घर के बाहर पुलिस की गार्ड तैनात थी जिसमें सात पुलिसकर्मी थे वे सभी सोते रहे।