वारासिवनी: मासूम अर्नव के दिल में छेद, मदद को धड़क उठा वारासिवनी का दिल व्यापारी, रायता ग्रुप ने जुटाए 75 हजार, परिवार को सौंपे
15 वर्षीय अर्नव पिता राजेश राहंगडाले के दिल में छेद की जानकारी मिलने पर व्यापारी एवं रायता ग्रुप ने मदद की। सोशल मीडिया के जरिए करीब 75 हजार रुपए जुटाए गए। प्रथम चरण में 40 हजार रुपए परिवार को दिए गए, जबकि शेष 35 हजार रुपए जल्द जुटाने का भरोसा दिया गया। राशि स्वर्गीय अमन पटेल की माताश्री संध्या पटेल व परिवारजनों के हाथों सौंपी गई।