मथुरा: ई-रिक्शा चालकों ने नगर निगम की वसूली पर उठाए सवाल, यातायात सुधार में ई-रिक्शा समिति का सहयोग का प्रस्ताव
बाके बिहारी की नगरी में बेपटरी हो चुकी यातायात व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। जाम की इस समस्या से निजात पाने के लिए अब ई-रिक्शा चालक समिति ने खुद मोर्चा संभाला है। समिति ने प्रशासन से अपील की है कि वे उनके जमीनी अनुभवों का लाभ उठाएं ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को इस रोजाना के जाम से मुक्ति मिल सके