➡️ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेंशन हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय भोपाल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत प्रदेश के 33.92 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 203.56 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। इस अवसर पर हरदा के कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रालय में आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व हितग्राही उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 19895 हितग्राहियों के खाते में 1.19 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की।
इस दौरान मंदबुद्धि अथवा बहुविकलांग को आर्थिक सहायता के तहत 719, कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत 389, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता के तहत 896, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के तहत 18, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के तहत 11971, वृद्धाश्रम में निवासरत अंतःवासियों को पेंशन योजना के तहत 12, सामाजिक सुरक्षा निःशक्तजन पेंशन योजना के तहत 4539, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के तहत 183 तथा सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1168 हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#PensionYojana #PensionForAll
#Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026