बेतिया: डीआईजी व एसपी ने दिए निर्देश, नवनियुक्त सिपाहियों को मिलेगा अनुशासित और दक्ष प्रशिक्षण
बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 25 जुलाई शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस उप-महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र, बेतिया एवं पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा नवनियुक्त सिपाहियों को एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं दक्ष पुलिस बल के रूप में तैयार करने हेतु उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है।