बेतिया: भूमि विवाद निपटारे के लिए पुलिस अधीक्षक ने किया जनता दरबार का आयोजन
आज 25 जुलाई शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि— पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भूमि विवादों के शीघ्र एवं न्यायसंगत निपटारे हेतु पुलिस कार्यालय परिसर में विशेष जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।