भिनगा: संतलिया की पुलिया के पास से एक आरोपी गिरफ्तार, 01 अदद नाजायज तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद
सिरसिया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संतलिया की पुलिया के पास से 01 अभियुक्त रामविलास पुत्र गंगाराम निवासी धर्मन्तापुर पण्डितपुरवा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी के कब्जे से 01अदद नाजायज तमन्चा 12 बोर व 01अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है। वहीं अभियुक्त के विरूद्ध थाना सिरसिया पर आर्म्स अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।