भिनगा: साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा पीड़ित के बैंक खाते से फ्राड कर ठगे 35000 रुपए को बैंक खाते में कराया गया वापस
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आवेदक अशोक कुमार जायसवाल पुत्र हरिप्रसाद जायसवाल निवासी पुरे खैरी थाना भिनगा द्वारा 16- 4-24 को शिकायत की थी कि उनके बैंक खाते से 20-03-2024 को UPI के माध्यम से ₹35000 साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए थे जिसको लेकर तत्परता से साइबर क्राइम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के बैंक खाते में ₹35000 की संपूर्ण धनराशि को वापस कराया गया।