मंडला: जिले में भगवान परशुराम प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया, सुबह हवन-पूजन और दोपहर में हुआ भंडारा
Mandla, Mandla | Apr 20, 2026 भगवान परशुराम चौक जेलघाट सहित जिले भर में भगवान परशुराम प्रकट उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जेल घाट में कार्यक्रम के तहत विधि-विधान से पूजन एवं हवन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से शुरू हुआ यह आयोजन दोपहर लगभग तीन बजे तक जारी रहा। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।