मेदिनीनगर (डालटनगंज): भाकपा जिला सचिव कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड विधानसभा घेराव के लिए डालटनगंज स्टेशन से रांची रवाना हुए
भाकपा के द्वारा 24 मार्च को आयोजित झारखंड विधानसभा घेराव को लेकर पलामू से जिला सचिव रुचिर तिवारी के साथ कई कार्यकर्ता रविवार रात 11 बजे रांची रवाना हुए। सारे लोग डालटनगंज रेलवे स्टेशन से निकले। मौके पर भाकपा जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए दोबारा उलगुलान की आवश्यकता है, जिसे कम्युनिस्ट पार्टी ही पूरा कर सकती है।