शहीदे आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहादत समारोह समिति पलामू के द्वारा रविवार सुबह 10 बजे कचहरी चौक से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी महात्मा गांधी रोड होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंची, जहां समिति के वरिष्ठ सदस्यों और इप्टा के कलाकारों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।