मेदिनीनगर (डालटनगंज): NH निर्माण एजेंसी की परेशानियों के विरोध में सिंगरा से सतबरवा तक सड़क जाम का एलान, चियांकी में ग्रामीणों ने बैठक की
नेशनल हाईवे निर्माण एजेंसी से बढ़ी परेशानियों को लेकर सोमवार को मेदिनीनगर के सिंगरा से सतबरवा तक सड़क जाम कर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। रविवार दोपहर 12 से डालटनगंज के चियांकी में बैठक कर ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री के एन पार्टी शामिल हुए। एनएच निर्माण एजेंसी की मनमानी के खिलाफ आक्रोश है।