कोईलवर: शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो शराबियों को पुलिस ने गिद्धा एचपीसीएल प्लांट के पास से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धा एचपीसीएल प्लांट के पास से दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो शराबी शराब पीकर कर पब्लिक प्लेस में हंगामा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों की पहचान अरुण राय तथा रमेश पासवान के रूप में हुई है।