कोईलवर: आरा छपरा फोरलेन टाटा मोटर के समीप अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक को कोईलवर थाना पुलिस ने किया जब्त चालक फरार
कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा छपरा फोरलेन टाटा मोटर के समीप अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक को कोईलवर थाना पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया है। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में कोईलवर थाना प्रभारी नरोत्तम चंद्र ने बताया कि 1346 . 88 लीटरअंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।