कोईलवर: थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने पति पर लगाया दूसरी शादी का आरोप कुटुंब न्यायालय में आवेदन दे न्याय की लगाई गुहार
कोईलवर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पत्नी ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पत्नी ने आरा के कुटुंब न्यायालय में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लिखित आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि पति के द्वारा तलाक देने का दबाव बनाते हुए मारपीट किया जाता है। दूसरी शादी कोर्ट में होने की बात पीड़िता ने आवेदन मे बताई है।