कोईलवर: भदवर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकली एक अधेड़ महिला को टक्कर मार दी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत
चांदी थाना क्षेत्र के भदर गांव के समीप मॉर्निंग वॉक पर निकली एक अधेड़ महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के दौरान अधेड़ महिला की मौत हो गई। मृत महिला चांदी गांव निवासी अजीत कुमार की पत्नी शिवरात्रि देवी है। महिला की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है।