बांका: सीहो गांव में गाय ने एक वृद्ध महिला पर किया हमला, महिला अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Apr 18, 2026 बांका प्रखंड क्षेत्र के सीहो गांव में एक वृद्ध महिला पर गाय ने हमला कर दिया जिसमें महिला गिरकर घायल हो गई। घायल महिला का प्राथमिक उपचार शनिवार की दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार सीहो निवासी नरेश यादव की पत्नी मीरा देवी घर से बाजार जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक गाय ने उन पर हमला कर दिया जिसमें महिला गिरकर घायल हो गई।