दातागंज: उसहैत क्षेत्र के नौगबा नशीनगर में आंवला सपा सांसद नीरज मौर्य के साथ पीड़ित परिवार से मिले केसी शाक्य
बुधवार को उसहैत क्षेत्र के नौगबा नशीनगर में हादसे में मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे आंवला सपा सांसद नीरज मौर्य के साथ केसी शाक्य की चर्चाएं फिर से तेज हो गई है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रहे के सी शाक्य भाजपा छोड़कर सपा में जाने की चर्चाएं हो रही थी। जिसपर के सी शाक्य भाजपा में रहने की सफाई दे चुके है। आज सपा सांसद ने सपा ज्वाइन करने की पुष्टि की है।