चरखारी: चरखारी के रिवई गांव में देवी पंडाल में बच्चों के सॉन्ग ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया
चरखारी के ग्राम रिवई में गांधी चबूतरा और मां शीतला देवी मंदिर परिसर में विराजमान मां आदिशक्ति के दरबार में छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने भक्तों को लोटपोट कर दिया। आरती के बाद आधा दर्जन बच्चों ने भूत-प्रेत की वेशभूषा में खेल पंडा भक्ति गीत, मुर्गा गीत समेत भक्ति गीतों पर अनूठा नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की कला देख दर्शकों ने पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया।