हरदोई: मिश्राना मोहल्ले में कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला बाहर
Hardoi, Hardoi | Apr 5, 2026 हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक युवक का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जानकारी के अनुसार मोहल्ला मिश्राना निवासी लक्ष्मण का शनिवार देर शाम कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला।