चानन: अवैध बालू खनन पर प्रशासन सख्त, कुंदर एवं भलूई घाटों का निरीक्षण
अवैध बालू के कारोबार पर रोकथाम के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने चानन प्रखंड के विभिन्न बालू घाटों का निरीक्षण किया. अपराह्न 3 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक खनन निरीक्षक शुभम कुमार, विनीत कुमार डीटीओ मुकुल पंकज मनी एवं चानन पुलिस द्वारा कुंदर एवं भलूई घाटों का जायजा लिया गया. पुलिस के मुताबिक बालू के अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.