मखदुमपुर: टेहटा थाना पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया
टेहटा थाना की पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार के दिन 4 बजे थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में सुगांव गांव निवासी उदय यादव को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसके शराब के नशे में होने की आशंका पर मेडिकल जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में शराब सेवन की पुष्टि हुई।