बहराइच: गंगापुर में सिलेंडर लदी गाड़ी की ठोकर से बालक की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर में घर के बाहर खेलते समय सिलेंडर लदी गाड़ी की ठोकर से 14 माह के आयुष की मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।